top header advertisement
Home - उज्जैन << मंगलवार सुबह से शहर में घना कोहरा दिखाई दिया।

मंगलवार सुबह से शहर में घना कोहरा दिखाई दिया।


सोमवार को दिन भर बादलों की लुका-छुपी चलती रही। इससे शाम होते - होते शहर में ठंडक बढ़ गई। मंगलवार सुबह से शहर में घना कोहरा दिखाई दिया। स्कूली बच्चे और राहगीर को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उज्जैन में गिरे मावठे के बाद शहर का मौसम बदल गया है। मंगलवार अल सुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया रहा। देवास, इंदौर, मक्सी,आगर सहित बड़नगर रोड पर भी कोहरा दिखाई दिया। इससे वाहन चलाने में काफी दिक्कत आई।

शहर में भी सुबह घूमने वाले राहगीरों को भी कोठी रोड पर कोहरा मिला तो वहीं स्कूल और अल सुबह जाने वाले कामकाजी लोगों को भी कोहरे से काफी परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि बीती रात शहर का तापमान 17 डिग्री रहा है, जो की रविवार रात से करीब दो डिग्री ज्यादा था। रविवार को हुई बारिश के कारण पारा गिरकर न्यूनतम 15 डिग्री पर पहुंच गया था।

Leave a reply