top header advertisement
Home - उज्जैन << 56 प्रकार के पकवानों की सुगंध से महकेगा श्री चित्रगुप्त घाट

56 प्रकार के पकवानों की सुगंध से महकेगा श्री चित्रगुप्त घाट


उज्जैन | कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार शाम को 5 बजे कायस्थ समाज की अगुवाई में भगवान श्री चित्रगुप्त को छोटे पुल क्षिप्रा तट स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। दीप दान करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कायस्थ समाज के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान चित्रगुप्त जी को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। उसके बाद महाआरती का आयोजन होगा। श्रीवास्तव के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों की तादाद में लोग दीप दान करने आते हैं। इस अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा भी घाट पर दीप दान किया जाएगा।

Leave a reply