top header advertisement
Home - उज्जैन << कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा में दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा में दीपदान


कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा नदी के घाटों पर स्नान के साथ दीपदान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से तट पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने स्नान के बाद पूजन-अर्चन किया। शाम को घाटों पर दीपदान का क्रम शुरू हुआ जो रात तक चलता रहा। पं. अजय शंकर व्यास के अनुसार पुराणों के उल्लेख है कि जो मनुष्य मंदिर और घर के मंदिर में दीप दान करता है, वह सभी सुखों को प्राप्त करता है।

पद्मपुराण के अनुसार मंदिरों में और नदी के किनारे दीप दान करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा भूमि पर या किसी दुर्गम स्थान पर दीपदान करने से व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा पर दीप दान का महत्व माना गया है। सोमवार को भी दीपदान किया जाएगा।

Leave a reply