top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री ने महाकाल के किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने महाकाल के किए दर्शन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दंडवत होकर भगवान महाकाल को प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि महाकाल की शरण में आने का सौभाग्य मिला है। राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त कर मेरी इच्छा थी कि महाकाल का आशीर्वाद लेना है।उज्जैन पहुंचने पर सबसे पहले शिवराज ने मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पत्नी साधना सिंह के साथ हरसिद्धि मंदिर रवाना हुए। यहां भी करीब आधे घंटे तक पूजन-पाठ कर माता हरसिद्धि का आशीर्वाद लिया। आखिर में सीएम भगवान महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल के सामने बैठकर जाप किया।

Leave a reply