पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो एक युवक ने अपने घर पर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए स्वजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने ससुराल वालों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व मधुबाई अपने मायके गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौट रही थी। दीपावली पर भी वह घर नहीं आई थी। मुकेश पत्नी को लेने के लिए तीन बार अपने ससुराल जा चुका था।