आज छोटी दिवाली, देव दिवाली मनेगी
उज्जैन। आज छोटी दिवाली, देव दिवाली मनेगी। देवउठनी ग्यारस पर्व के इस अबूझ मुहूर्त में खूब शादियां भी होगी। घरों व मंदिरों में तुलसी विवाह होंगे। दीपदान भी किया जाएगा व लोग आतिशबाजी कर दिवाली मनाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि ग्यारस पर देवों के जागने के बाद मुहूर्त में शादियां शुरू हो जाएगी। इसी नवंबर माह में ही शादी के लिए 4 शुभ मुहूर्त आ रहे हैं। शादियों के साथ ही अन्य शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। देवउठनी ग्यारस पर लोग दान-पुण्य भी करेंगे। शाम को गोधूली बेला में गन्ने से मंडप सजाकर तुलसी-शालिग्राम के विवाह भी किए जाएंगे। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि एकादशी को भगवान विष्णु निंद से जागते हैं। इसलिए शादी-ब्याह और शुभता की शुरुआत हो जाती है। साथ ही अब चातुर्मास भी समाप्त होने वाला है।