top header advertisement
Home - उज्जैन << एमपीईबी के लाइनमैन रामदीन अहिरवार और मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

एमपीईबी के लाइनमैन रामदीन अहिरवार और मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार


फरियादी दरबार सिंह सोंधिया ग्राम बरखेड़ा बडोद जिला आगर  को कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु प्रताड़ित किया जा रहा था

कनेक्शन स्वीकृति के लिए दोनों आरोपियों ने 11000 की रिश्वत मांगी थी। सौदा  5000 में तय हुआ।

आज दिनांक 21 नवंबर 2023 को गुराडिया ग्रिड पर रिश्वत की राशि लाइनमैन अहिरवार की उपस्थिति में करण सिंह ने जैसी ग्रहण की लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ट्रैप का संचालन लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक की टीम ने किया।

Leave a reply