top header advertisement
Home - उज्जैन << साहित्यकारों की गोष्ठी में गजलकारो ने किया रचना पाठ, सम्मान भी किया

साहित्यकारों की गोष्ठी में गजलकारो ने किया रचना पाठ, सम्मान भी किया


उज्जैन। ग़ज़लांजलि साहित्यिक संस्था नाइस ग्रुप एवं ऋषि मंडल ग्रुप के तत्वावधान में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन होटल सुराणा पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में बीएसएनएल से सेवानिवृत्त प्रफुल्ल शुक्ला (सरकार) का अभिनंदन किया गया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष डी के जैन मुख्य अतिथि निमाड़ के सुप्रसिद्ध कवि प्रबोध मिश्र हितैषी, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध मालवी कवि डाक्टर शिव चौरसिया, अतिथि हरिहर शर्मा थे। गोष्ठी में आशीष श्रीवास्तव, अश्क साकित साहब, डाक्टर चौरे सहित कई प्रमुख गजलकारों ने अपनी अपनी रचनाओं का पाठ किया। संचालन विजय सुखवानी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन रिटायर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष भटनागर साहब, महेश मिश्रा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की गई।

Leave a reply