बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड के लोगां ने सोमवार को प्रमुख पर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया, पूजन के बाद प्रसाद लिया
उज्जैन- बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड आदि जगहों से आकर यहां बसे लोग ने सोमवार को प्रमुख पर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया गया। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत की गई थी। चार दिन तक मालवा में पूर्वांचल की संस्कृति साकार हुई। संतान की दीर्घायु, खुशहाल जीवन और सौभाग्य के लिए शिप्रा तट, विश्वविद्यालय के विक्रम सरोवर के किनारे पूजा अर्चना की गई। बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड आदि जगहों से आकर यहां बसे लोग ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन हुआ।