top header advertisement
Home - उज्जैन << मां शिप्रा का पूजन कर वैदिक मंत्रों से शांति पाठ कर अर्पित की पुष्पांजलि

मां शिप्रा का पूजन कर वैदिक मंत्रों से शांति पाठ कर अर्पित की पुष्पांजलि


उज्जैन| लक्ष्मण चैतन्य ब्रह्मचारीजी महाराज की शिष्या डॉ. चैतन्य कल्याणी माताश्री के देवलोकगमन पर मां शिप्रा का पूजन कर वैदिक मंत्रों से शांति पाठ कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। धर्मसंघ पंडाल के तीर्थपुरोहित पं यश जोशी ने बताया कि अम्माजी के नाम से विख्यात डॉ. कल्याणी माताजी ने सनातन धर्म के नियमों और परंपराओं का पालन करते हुए सदैव सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति युवा पीढ़ी को जोड़ने का कार्य कर धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया।

उज्जयिनी तीर्थ पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद थे। वरिष्ठ अभिभाषक पं. जियालाल शर्मा, पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, पार्षद पं. अर्पित दुबे, पं. कमल जोशी, पं. वीरेंद्र त्रिवेदी, तीर्थपुरोहित पं.योगेश हाड़ा, पं. गौरव उपाध्याय, पं. अभय त्रिवेदी, पं.राकेश गुरु, पं.संजय गुरु, पं.शुभम उपाध्याय सहित वेदपाठी बटुक गण सम्मिलित हुए। शिप्रा तट पर मंत्रों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते बटुक व अन्य।

Leave a reply