मंडी में हुए मुहूर्त के सौदे: सोयाबीन 8551 रूपए क्विंटल
उज्जैन में शनिवार को दीपावली के अवकाश के बाद कृषि उपज मंडी खुलने के साथ ही मुहूर्त के सौदे शुभ मुहूर्त में किए गए। इस दौरान सोयाबीन 8551 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। वहीं गेहूं 3651 रूपए प्रति क्विंटल के भाव में सौदे हुए। नीलामी के पहले व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने मंडी में बैलगाडिय़ां से फसल लेकर आने वाले किसानों के नाम नीलामी के लिए लाट्री से निकाले गए थे। नीलामी के पहले गौशाला में 56 प्रकार के पशु आहार को गाय माता के लिए उपलब्ध कराया गया था। वहीं गणेश मंदिर में अन्नकूट लगाकर महाआरती कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई।
कृषि उपज मंडी के अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने शनिवार को मंडी खुलने के बाद मुहूर्त के सौदे किए। संघ के मीडिया प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि सुबह संघ के सभी पदाधिकारियों ने शीतला माता गौशाला जाकर गाय माता को 56 प्रकार के पशु आहार परोसे। इसके बाद मंडी प्रांगण में भगवान श्री गणेश को अन्नकूट लगाकर संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किसानों के नाम लाट्री से निकाले गए। इसके बाद शुभ मुहूर्त में मंडी में सोयाबीन, गेहंू, डालर चना आदि उपज के सौदे हुए। व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य किसानों की कृषि उपज ऊंचे भाव में नीलामी में खरीदते है। संघ के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि मंडी में सबसे पहले पूजन-अर्चन कर सौदे किए जाते है। गाय माता को सामग्री परोसने के साथ ही संकल्प लिया है कि इस बार मंडी में आने वाले भूसे के 101 ट्राली गौशाला में दी जाएगी।