विधानसभा चुनाव में महिला, पुरूष, युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साह के साथ किया मतदान
बिछड़ौद- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में 17.11.2023 शुक्रवार को मतदान हुआ। नगर के साथ ही क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। निर्वाचन में बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुंचे। समीप गांव रुणजी निवासी भैरव सिंह पिता मेहताब सिंह उम्र 100 वर्ष ने अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मत का उपयोग किया। महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग सभी ने इस लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान किया।