top header advertisement
Home - उज्जैन << लक्ष्मी नगर में हाथ ना होने पर पैरों से किया मतदान, नागदा खाचरौद में मतदाता पर केस दर्ज

लक्ष्मी नगर में हाथ ना होने पर पैरों से किया मतदान, नागदा खाचरौद में मतदाता पर केस दर्ज


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले में 1824 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 241 संवेदनशील हैं। 68 आदर्श मतदान केंद्र हैं। उज्जैन जिले की 7 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दो सीटों पर निर्दलीय भी दम दिखा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 46.40 मतदान।

जिले का वोट प्रतिशत

सुबह 11 बजे से 1 बजे तक- 46.40

सुबह 9 से 11 बजे तक- 29.14

सुबह 7 से 9 बजे तक-12.96

कांग्रेस को वोट देने पर निकली भाजपा की पर्ची

उज्जैन की नागदा खाचरोद विधानसभा के मतदान केंद्र क्रम संख्या 119 पे वीवीपैट में गङबङी देखने को मिली। फातिमा हायर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल में मतदान के दौरान गोविंद सिंह सोलंकी द्वारा पीठासीन अधिकारी से शिकायत की गई ।उन्होंने वोट कांग्रेस पार्टी को दिया। पर जो पर्ची वीवीपैट से निकली वह भाजपा की थी। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के बाद संपूर्ण प्रक्रिया का पालन कर टेस्ट वोट किया गया ।पर सिद्ध नहीं हुआ। मतदाता ने जिस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था वीवीपैट से उसी प्रत्याशी के पक्ष में पर्ची निकली हैं।। इस पर मतदाता गोविंद सिंह सोलंकी पर शासकीय सेवक को झूठी सूचना देने का आरोप लगा। और उनके खिलाफ धारा 177 के तहत कार्रवाई की गई। इसमें 6 माह का कारावास और1000 रुपए या दोनों के दंड का प्रावधान है।

Leave a reply