7 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले में 1824 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 241 संवेदनशील हैं। 68 आदर्श मतदान केंद्र हैं। उज्जैन जिले की 7 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दो सीटों पर निर्दलीय भी दम दिखा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 29.14 मतदान।मप्र के शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने परिवार के साथ मतदान किया, सासंद अनिल फिरोजिया अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे,मतदान के लिये महिलाओं की लंबी कतार सुबह से ही देखी जा सकती हैं