मतदान कर्मी को अटैक, अस्पताल में भर्ती कराया
उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान दल की रवानगी के समय महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। साथी महिलाओं ने उन्हें संभाला। महिला कर्मचारी को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आज सुबह मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान एक महिला कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। निर्वाचन ड्यूटी में लगीं रंजीता गुरुवार सुबह मतदान केंद्र में पहुंचने से पहले बेहोश हो गईं। बताया गया कि उन्हें अस्थमा का अटैक आया था। यहां मौजूद डॉ. अजय निगम ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया। महिला को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉ. निगम ने बताया कि महिला अस्थमा की मरीज हैं। सुबह ठंड के कारण अस्थमा अटैक आया होगा।