top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर की गौशाला में हुआ गोवर्धन पूजन

महाकाल मंदिर की गौशाला में हुआ गोवर्धन पूजन


दीपावली पर्व के साथ ही मंगलवार को सुहाग पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चिन्तामण जवासिया में संचालित गौशाला में मंगवार को गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान यहां मौजूद गायों की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। मंदिर की गौशाला में करीब दो सौ गाय है। इधर ग्रामीण और शहर के इलाकों में भी गायों का पूजन कर गोवर्धन पूजन किया गया।

दीपावली पर्व के साथ आने वाले गोवर्धन पूजन का पर्व इस बार दीपावली के एक दिन बाद मंगलवार को मनाया गया। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन किया जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला में भी दीपावली पर्व के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। मंगलवार को चिंतामन जवासिया स्थित गौशाला में मंदिर समिति द्वारा गोवर्धन पूजन किया गया। मंदिर के भोग कक्ष की कामठिन यशोदा शर्मा ने विधि-विधान से गोबर से बने गोवर्धन का पूजन कर पकवानों का भोग लगाया। इसके बाद गौधन का पूजन भी किया गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आरपी गेहलोत, श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के प्रभारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी, गौशाला प्रभारी गोपाल सिंह कुशवाह, अन्नक्षेत्र प्रभारी मिलिंद वेद्य, मनीष तिवारी, कमलेश सिसोदिया, विनोद चौकसे ने भी गौशाला की गाय का पूजन किया। इस मौके पर गौशाला, लड्डू प्रसाद निर्माण ईकाई के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply