top header advertisement
Home - उज्जैन << मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव मनाया

मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव मनाया


उज्जैन | दीपावली उत्सव पर मंदिरों में गोवर्धन पूजा हुई और अन्नकूट महोत्सव के दौर आरंभ हुए। इसी क्रम में पंवासा महंत जेडी त्यागी मार्ग स्थित मीरा माधव मंदिर पर गोवर्धन पूजा व अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर से जुड़े पं. अजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर में गाय की पूजा करने के बाद गोवर्धन पूजा की गई। भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाकर आरती की गई। पूजन पं. सुनील बटवाल, पं. संजय बटवाल व पं. अविनाश बटवाल ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Leave a reply