top header advertisement
Home - उज्जैन << कालूहेड़ा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता की शपथ दिलाई, बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया

कालूहेड़ा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता की शपथ दिलाई, बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया


उज्जैन| उज्जैन उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा सोमवार को भाजपा मंडल के विभिन्न वार्डों के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इसमें उन्होंने बूथ पर कार्य करने वाले बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए का सम्मान किया। जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार उत्तर विधानसभा प्रत्याशी कालूहेड़ा दौलतगंज एवं विक्रमादित्य मंडल के विभिन्न वार्डों के स्नेह दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता, निष्ठा और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के काम में अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर विवेक जोशी, सत्यनारायण खोईवाल, विशाल राजोरिया, उमेश सेंगर, जगदीश पांचाल, मोहन जैसवाल, दिलीप परमार, शील लश्करी, ऋषि वर्मा, सुरेश गिरि, धनंजय शर्मा, नितिन गौर, मनीष चौहान, सत्‍यनारायण चौहान, निशा बुधेसिंह सेंगर, विजयसिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।

Leave a reply