top header advertisement
Home - उज्जैन << प्लांटों ने सोयाबीन के नए भाव 5300 रुपए ऑफर किए

प्लांटों ने सोयाबीन के नए भाव 5300 रुपए ऑफर किए


लक्ष्मी पूजा के बाद प्लांटों ने सोयाबीन के नए भाव 5250 से 5300 रुपए के ऑफर किए, जबकि पूजा के तुरंत बाद नीमच लाइन 5328 रुपए तक के भाव खोले गए थे। देर शाम को 50 रुपए भाव घटाकर सौदे लिखाए गए। सोयाबीन सात दिन में 300 रुपए क्विंटल तेज हो गए। भाव 5500 रुपए तक जा सकते हैं। ऐसा तेजी वालों का मत है। इधर कारोबारी अमर अग्रवाल ने बताया सोयाबीन के बेचने लायक भाव आ गए। देखा जाए तो विदेशों से तेजी को सपोर्ट नहीं मिल रहा। उज्जैन मंडी संभागभर की बड़ी मंडी होने के साथ प्लांट की सीधी खरीदी का भाव लाभ किसानों को अन्य मंडियों से अधिक होता है।

300 रुपए का लाभ स्टॉक वालों को मिल रहा है लेकिन 5500 की संभावना में बिक्री नहीं की जा रही। इधर किसानों का मानना है कि भाव तेज हो तो ही बेचा जाएगा। तिलहनी उपज होने से तीन-चार साल तक रोको तो भी खराब नहीं होती। इस नीति के चलते कृषि उपज मंडियों में प्रेशर वाली आवक का अभाव ही बना रह सकता है। इस साल दीपावली मुहूर्त के सौदे 18 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे किए जाएंगे। तेल सस्ता, अब आटा भी सस्ता किए जाने से गेहूं के भाव में बड़ी मंदी की स्थिति बताई जा रही है।

Leave a reply