top header advertisement
Home - उज्जैन << कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव का विजय अनुष्ठान

कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव का विजय अनुष्ठान


मतदान की उल्टी गिनती शुरू होते ही अब उम्मीदवारों ने भगवान को मनाने के लिए अनुष्ठान करना शुरू कर दिया है। उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने अपनी जीत के लिए दशहरा मैदान मंदिर के पास भव्य मंगल अनुष्ठान करवाया। जिसमें 11000 दिव्य आहुतियां दी गई।

वोट पाने के लिए प्रत्याशी अब प्रचार में जान जोख रहे है। घर घर में दस्तक देने वाले प्रत्याशी अब भगवान का पूजन पाठ का विजय अनुष्ठान भी करावा रहे है। ऐसा ही एक अनुष्ठान उज्जैन के दशहरा मैदान पर श्री राम के नगर आगमन पर श्री राम रक्षास्त्रोतम यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 21 पंडितो द्वारा चुनाव में विजय की कामना के लिए 11000 दिव्य आहुतियां हवंन में समाहित की। जिसमें चेतन यादव सहित उनके कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चेतन यादव ने बताया कि सर्व ब्राह्मण्ड सनातन संस्कृति द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया था। इस शहर से भ्र्ष्टाचार,बेटियों से दुष्कर्म,बेरोजगारी खत्म हो जाए इसकी कामना हमने पूजन पाठ के माध्यम से की है। लोकतंत्र के वोट रूपी हथियार का उपयोग कर सत्ता में बैठे ऐसे लोगों को उखाड़ फेंकना चाहिए। जनता अपना मन बना चुकी है। आने वाली तीन दिसम्बर को पता चल जाएगा।

Leave a reply