top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकालेश्वर का आज से गर्म जल से स्नान

महाकालेश्वर का आज से गर्म जल से स्नान


महाकालेश्वर का रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान शुरू होगा। यह क्रम फाल्गुन माह की पूर्णिमा तक चलेगा। उसके बाद फिर से ठंडे जल से स्नान करवाया जाएगा। दीपोत्सव के अंतर्गत भस्मआरती के साथ सांध्य आरती में गर्भगृह और परिसर में फूलझड़ियां जलाई जाएंगी। धनतेरस पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर की पुरोहित समिति की ओर से आरोग्य, सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के लिए श्री महाकाल से प्रार्थना की गई। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सपत्नीक पूजन में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूजन में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी भी मौजूद थे।

पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर की पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित पुरोहितों पं. लोकेंद्र व्यास, पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, तिलक व्यास ने करवाया। दीवाली के पहले धनतेरस के दिन भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर के फेसिलिटी सेंटर स्थित चिकित्सालय में भगवान श्री धन्वंतरि का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन-अर्चन दोपहर 1 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीपकुमार सोनी ने किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, आईटी शाखा प्रभारी अधिकारी राजकुमार सिंह, सुधीर चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र परमार व मंदिर के कर्मचारी आदि उपस्थित थे। मंदिर की चिकित्सा इकाई ने जिला चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें मंदिर के स्टाफ और अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

Leave a reply