top header advertisement
Home - उज्जैन << बादल छाने के बाद दिन में गर्मी के साथ उमस बढ़ी, आज भी छाए रहेंगे

बादल छाने के बाद दिन में गर्मी के साथ उमस बढ़ी, आज भी छाए रहेंगे


शहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को बादल छा गए। बादल छाने के कारण दिन में गर्मी के साथ उमस का असर बढ़ गया। वहीं रात में भी तापमान बढ़ने से ठंडक का असर कुछ कम हुआ। शुक्रवार को सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। सुबह हवा की रफ्तार शून्य रही और दोपहर बाद भी केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस कारण पूरे दिन लोगों को गर्मी के साथ उमस भी महसूस होती रही। बादल छाने के कारण दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई लेकिन फिर भी तापमान सामान्य औसत से अधिक बना रहा।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। फिर भी रात में हल्की ठंडक बनी रही। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को शहर में हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

Leave a reply