स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली थीम पर बनाई रंगोली
उज्जैन: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्व सहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली थीम पर विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मैनेजमेंट एवं ओम साई विजन के सदस्यों द्वारा वार्ड स्तरीय कैंपेन चलाते हुए रहवासियों को दिपावली में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री दीपावली, इको फ्रैंडली लोकल उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग के साथ वेस्ट से बेस्ट (वेल्थ) थ्री आर सेंटर के बारे मे जानकारी दी गई है।