दीपावली का त्योहार पांच की बजाय 6 दिन का रहेगा
उज्जैन- दीपावली का त्योहार पांच की बजाय छह दिन का रहेगा। पंचांगीय गणना के अनुसार इस बार खास बात यह हैं कि रूप चतुर्दशी व दीपावली एक ही दिन हैं। पंचागीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली के अगले दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा हैं। दीपावली के प दूसरे दिन गोवर्धन पूजा व भाईदूज मनाई जाती हैं। इस बार गोवर्धन पूजा दो दिन मनाई जायेंगी। गोवर्धन पूजा के बाद भाईदूज मनाई जायेंगी।