top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री सत्य साईबाबा के 100वें जन्मोत्सव वर्ष पर चंडी सहित अति रूद्र महायज्ञ

श्री सत्य साईबाबा के 100वें जन्मोत्सव वर्ष पर चंडी सहित अति रूद्र महायज्ञ


उज्जैन- भगवान श्री सत्य सांई बाबा की दिव्य कृपा और आशीर्वाद से 18 देशों के भक्त 1 से 9 फरवरी तक सांई मंदिर, प्रशांति धाम, इंदौर रोड़ उज्जैन में चंडी सहित अति रूद्र महायज्ञ (चार्म) के लिए एकत्रित हुए है। अति रूद्र महायज्ञ भगवान शिव की पूजा का सर्वोच्च रूप है जिसमें 14,641 बार श्री रूद्रम का जाप और 1,461 बार पवित्र अग्नि में आहुतियां दी जाती है। शत चंडी में पवित्र अग्नि में 10 बार आहुतियां देने के साथ-साथ पूरे देवी माहात्म्य का 100 बार पाठ किया जाता है। सामूकि रूप से यह इस तरह का पहला आयोजन है जो उज्जैन में किया जा रहा है। चार्म 2025 सार्वभौतिक शांति के लिए भगवान श्री सत्य सांई बाबा के आगमन की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक श्रंृखला का पांचवा यज्ञ है। वर्ष 2022 से पांच चार्म का समापन 17 फरवरी को प्रशांति निलयम में अष्टोत्तर शत सहस्त्र साईश्वर लिंगार्चन के साथ ग्रेंड फिनाले के रूप में होगा। चार्म वास्तव में निर्माता और सृष्टि की पूजा का आव्हान करता है। यह सर्वोच्च अनुष्ठान मां प्रकृति में शांति और समृद्धि लाता है और मानव प्रकृति के उच्च परिवर्तन को बढ़ाता है। भगवान के शताब्दी वर्ष के शुभ समय के दौरान, शिव शक्ति केन्द्र, उज्जैन में इस यज्ञ का हिस्सा बनना और महाकुंभ मेला (144 वर्षों में एक बार होता है) सहस्त्राब्दियों में बस अवास्तविक और समझ से परे अवसर है। यज्ञ में भाग लेने और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी का स्वागत है।

Leave a reply