चंदू यादव कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के उज्जैन संभाग प्रभारी बने
उज्जैन। उज्जैन के कांग्रेस नेता चंदू यादव को मप्र कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रकोष्ठ के मप्र प्रवक्ता राजीव सिंह एवं उपाध्यक्ष कमल सिंह सोलंकी की सहमति से की गई है। इस नियुक्ति पर श्री यादव को उज्जैन उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, उज्जैन दक्षिण प्रत्याशी चेतन प्रेम नारायण यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, योगेश शर्मा, आजाद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, मुजीब भाई सुपारी वाले, अरुण वर्मा, अभिषेक लाला, वीरेंद्र गोसर, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, कैलाश सोनी (लीडर), अंतर सिंह चौधरी, निलेश खुले, सोनिया ठाकुर, नितेश योगी, कृष्ण यादव, ओम रामी, अजय शंकर जोशी, शिव लश्करी, सुनील जैन, राज उपाध्याय, राजेश चौहान ने स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। चंदू यादव पूर्व में भी कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी इस सक्रियता को देखते हुए ही कांग्रेस ने उन्हें खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी सौंपी है।