top header advertisement
Home - उज्जैन << शाह ने रविवार को शहीद पार्क में सभा को संबोधित किया।

शाह ने रविवार को शहीद पार्क में सभा को संबोधित किया।


शाह ने रविवार को शहीद पार्क में सभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कहा कि पहले जब मप्र में घुसते थे, तो गाड़ी गिरती थी और गड्‌ढे में घुस जाती थी। मालूम पड़ जाता था कि मप्र में बंटाढार का शासन शुरू हो गया। शाह ने 22 मिनट तक भाषण दिया। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे यहां अलग-अलग संभागीय कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।कांग्रेस ने मप्र को बंटाढार और बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। 2002 में कांग्रेस सरकार में मप्र का बजट 23 हजार करोड़ था। अब यह बढ़कर 3 लाख 15 हजार करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए से बढ़कर एक लाख 40 हजार हो गई। सड़कें 60 हजार किमी से बढ़कर 5 लाख 60 हजार किमी हो गई हैं। भाजपा ने 18 साल में प्रदेश के कोने-काेने में विकास किया है। कमलनाथ शर्म करो, अपने गिरेबां में झांको। पहले मप्र में 64 लाख पर्यटक आते थे, लेकिन अब 9 करोड़ पर्यटक आते हैं। मैं कमलनाथ को चुनौती देकर जाता हूं। सोनिया-मनमोहन के 10 और मोदी के 9 साल की तुलना कर लें। सामने आ जाएगा कि किसने प्रदेश का ज्यादा विकास किया।9 साल में मोदी जी ने देश में परिवर्तन किया है। कमलनाथ और बंटाढार की पार्टी ने 70 साल से कश्मीर से धारा 370 को नहीं हटाया। मोदी जी ने यह काम किया। उस वक्त राहुल बाबा कहते थे, मत हटाइए। कांग्रेस कहती है कि ट्रिपल तलाक मत हटाइए। हमने हटाई। पाकिस्तान में घुसे हुए आतंकवादी भूल गए। मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। अब यहां भाजपा की सरकार है।मोदी जी ने भारत के अर्थतंत्र को 11 नंबर से 5वें नंबर पर लाया है। अगले 5 साल में भारत का अर्थतंत्र तीसरे नंबर पर आ जाएगा। मप्र में 9 लाख करोड़ के काम किए जा रहे हैं। मोदी जी ने 9 साल में मप्र के विकास के लिए 31 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।भाजपा की सरकार ने महाकाल लोक बनाया। कांग्रेस के लोग महाकाल लोक का विरोध करते हैं। ऐसे लोगों को मप्र में शासन का अधिकार देना चाहिए क्या? मोदी जी के शासन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना। भारत चंद्रमा पर भी पहुंचा।भाजपा सरकार ने देश को सुरक्षित बनाने का काम किया है। पीएफआई जैसे संगठन पर बैन लगाया। मालवा सिमी का गढ़ रहा है। कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। राम मंदिर का भी विरोध करेंगे। नर्मदा का जयकारा लगाना भी उन्हें पसंद नहीं है।सभा के बाद शाह रात में करीब 8.30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। उन्होंने ई-कार्ट से महाकाल लोक देखा। इसके बाद चांदी द्वार की देहरी से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन के बाद शाह थोड़ी देर नंदी हाॅल में भी बैठे। बता दें कि इसके पहले अमित शाह अक्टूबर 2018 में उज्जैन में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने आए थे। तब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Leave a reply