उज्जैन उत्तर और दक्षिण के कांग्रेसी प्रत्याशियों ने नामांकन भरा
कांग्रेस की उज्जैन उत्तर की प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी और दक्षिण के प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। त्रिवेदी परिवार के पास पांच चौपहिया सहित छह वाहन व करोड़ों की चल-अचल संपत्ति हैं। जबकि चेतन के पास रिवाल्वर व बंदूक हैं। परिवार के पास लाखों रुपए की ज्वेलरी व करोड़ों की संपत्ति हैं।
इन दोनों प्रत्याशियों के सहित इस दिन जिलेभर में 16 नामांकन दाखिल हुए हैं। अब शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। यानी अब जिन्हें भी नामांकन दाखिल करना हैं उनके पास केवल 30 अक्टूबर का ही दिन हैं। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
किस विधानसभा से किसके नामांकन जमा
- नागदा-खाचरौद:- जगदीशचंद्र प्रजापति चंद्रास्वामी पिता भागीरथ प्रजापति (निर्दलीय) और दिलीप सिंह गुर्जर पिता भेरूसिंह गुर्जर (कांग्रेस)
- महिदपुर:- राजेश कुमार पिता गणपतलाल (निर्दलीय), दिनेश कुमार जैन पिता मांगीलाल जैन (कांग्रेस) व युनूस परवेज पिता हमीदुल्ला परवेज (निर्दलीय)।
- तराना:- ताराचंद पिता हीरालाल (भाजपा) व मुकेश पिता बापूलाल परमार (निर्दलीय)।
- घट्टिया:- सतीश मालवीय पिता नागूलाल मालवीय (भाजपा) व मदनलाल मिमरोट पिता स्व.जगन्नाथ मिमरोट (भाजपा)
- उज्जैन उत्तर:- माया त्रिवेदी (कांग्रेस)
- उज्जैन दक्षिण:- चेतन यादव (कांग्रेस)
- बड़नगर:- निर्भय सिंह चंद्रवंशी पिता भागीरथ (बसपा), प्रकाश गौड़ पिता रूपाजी गौड़ (निर्दलीय), मुरली मोरवाल पिता ऊंकारलाल मोरवाल ( कांग्रेस), राजेंद्र सिंह सोलंकी पिता बनेसिंह सोलंकी (कांग्रेस) व महेश पटेल पिता उच्छबलाल पटेल (कांग्रेस)।
बीएससी शिक्षित माया पर तीन प्रकरण
- माया त्रिवेदी (54)
- विधानसभा- उज्जैन उत्तर
- पार्टी- कांग्रेस
- शिक्षा- बीएससी
- आपराधिक रिकॉर्ड- तीन प्रकरण दर्ज।
- आजीविका का साधन- कृषि, होटल कारोबार, पंडिताई व पार्षद का मानदेय।
- त्रिवेदी परिवार के पास हाथ में नकद- 4 लाख 65 हजार
- परिजनों के नाम बैंक में जमा रकम- 3 लाख 40 हजार 694.46 रुपए।
- डाक बचत खातों में- 1 लाख 3 हजार 398 रुपए।
- वाहन- 5 चौपहिया और एक दो पहिया वाहन। कीमत 42 लाख 20 हजार रुपए।
- ज्वेलरी- 50 तोला सोना व एक किलो चांदी। कीमत 31 लाख 50 हजार रुपए।
- कृषि भूमि- ग्राम भदेड मयचक भैरवगढ़ व कोल्हूखेडी भैरवगढ़ में। कीमत 3 करोड़ 20 लाख
एलएलबी शिक्षित चेतन पर धारा 188 का प्रकरण
चेतन यादव (45)
- विधानसभा- उज्जैन दक्षिण
- पार्टी- कांग्रेस
- शिक्षा- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग व एलएलबी
- आपराधिक रिकॉर्ड- दो प्रकरण।
- यादव दंपती (पति-पत्नी) के हाथ में नकद- 12 लाख 82 हजार 100 रुपए।
- ज्वेलरी- 22 लाख 97 हजार।
- शस्त्र- रिवाल्वर 6 राउंड व बंदूक 12बोर। कीमत 1 लाख 15 हजार
- वाहन- दो चौपहिया सहित तीन वाहन। कीमत 30 लाख 96 हजार 64 रुपए।
- यादव दंपत्ति (पति-पत्नी) के बैंक खातों में राशि सहित कुल चल संपत्ति - 1 करोड़ 42 लाख 94 हजार 379.82 रुपए।
- चेतन यादव के हिस्से या नाम की अचल संपत्ति:-
- कृषि भूमि:- 1 करोड़ 79 लाख 78 हजार 633 रुपए।
- गैर कृषि भूमि:- 92 लाख 37 हजार 135 रुपए।
घट्टिया से भाजपा प्रत्याशी मालवीय ने जमा किया फाॅर्म
इधर घट्टिया से भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय ने भी नामांकन दाखिल किया। वे पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ फार्म जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत भी हुआ। मालवीय पूर्व में भी इस विधानसभा से जीत चुके हैं। जिले में सर्वाधिक पांच लोगों के नामांकन बड़नगर विधानसभा से जमा हुए।