सतीश मालवीय चेतन यादव दिनेश जैन मुरली मोरवाल ने नामांकन जमा किया
उज्जैन की नागदा ,महिदपुर ,तराना,घट्टिया ,बड़नगर ,उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण से प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किये है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत विधानसभा नागदा-खाचरौद में जगदीशचंद्र प्रजापति (निर्दलीय), महिदपुर में राजेश कुमार (निर्दलीय), दिनेश कुमार जैन (इंडियन नेशनल कांग्रेस), युनूस परवेज (निर्दलीय), विधानसभा क्षेत्र तराना में मुकेश परमार (निर्दलीय), विधानसभा क्षेत्र घट्टिया में सतीश मालवीय(भारतीय जनता पार्टी) श्री मदनलाल मिमरोट (भारतीय जनता पार्टी), विधानसभा क्षेत्र उज्जैन उत्तर में माया राजेश त्रिवेदी (इंडियन नेशनल कांग्रेस), विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में चेतन यादव (इंडियन नेशनल कांग्रेस), विधानसभा क्षेत्र बड़नगर में निर्भय सिंह चंद्रवंशी (बहुजन समाज पार्टी), प्रकाश गौड़ (निर्दलीय), मुरली मोरवाल (इंडियन नेशनल कांग्रेस), राजेन्द्र सिंह सोलंकी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) महेश पटेल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) (नामांकन के 2 सेट भरे) ने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये हैं।