top header advertisement
Home - उज्जैन << वार्डो के दशहरा मिलन समारोह में शामिल हुए उज्जैन उत्तर के प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा विभिन्न वार्डों में भाजपा का दशहरा मिलन आयोजित हुआ गले मिलकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी दशहरे की शुभकामनायें

वार्डो के दशहरा मिलन समारोह में शामिल हुए उज्जैन उत्तर के प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा विभिन्न वार्डों में भाजपा का दशहरा मिलन आयोजित हुआ गले मिलकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी दशहरे की शुभकामनायें


उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उज्जैन उत्तर विधानसभा के सभी मंडलो में दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह जीवाजीगंज मण्डल के वार्ड क्रमांक 10 में एवं शाम को सराफा मण्डल के वार्ड क्रमांक 23 व 29 तथा विक्रमादित्य मण्डल के वार्ड क्रमांक 16 में दशहरा मिलन समारोह बड़ी संख्या में वार्डो के निवासरत सेकड़ो कार्यकर्ता सहित आम नागरिक शामिल हुए।

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि दशहरा मिलन समारोह उज्जैन उत्तर के विभन्न मंडलो में लगातार वार्ड स्तर पर आयोजिय किये जा रहे है। जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिक भी समारोह में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर उज्जैन उत्तर के विधानसभा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा जी ने वार्डो में निवासरत आम जनता को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के सबसे बड़े महापर्व दशहरा और दीपावली के साथ इस बार लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व विधानसभा चुनाव भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा की सनातन संस्कृति से आज हमारी पहचान है और कुछ लोग सनातन को समाप्त करने की बात करते है हम ऐसे लोगो की भावना को समाप्त कर देंगे।

इस अवसर पर सुरेंद्र सांखला, विनोद बरबोटा, कल्याण शिवहरे, उमेश सेंगर,  जिंतेंद्र कुमावत, अजय तिवारी, मनीष चौहान, गब्बर भाटी, रजत मेहता, रामेश्वर दुबे, राजेश बाथम, शानू मेहता, कमल त्रिवेदी, जिंतेंद्र परमार, लखन राणावत, शेषनारायण मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी उज्जैन उत्तर विधानसभा मीडिया संयोजक अपूर्व देवड़ा ने दी।

Leave a reply