चेतन यादव 11 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति के मालिक
उज्जैन दक्षिण सीट से चेतन यादव ने शुक्रवार को अपना नामांकन जमा कर दिया। कोठी रोड स्थित संकुल भवन में उज्जैन संभाग की प्रभारी शोभा ओझा इस दौरान यादव के साथ रही। चेतन यादव ने नामांकन के साथ सम्पत्ति का ब्योरा दिया उसके अनुसार वे करीब 11 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक है। हालाँकि उनकी 1 करोड़ की 83 लाख की देनदारी भी है।
चेतन यादव इस बार मंत्री मोहन यादव के सामने उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ रहे है। शुक्रवार को चेतन यादव ने अपना नामांकन जमा किया जिसके तहत उनके पास दो बन्दुक है जिसमें एक 6 राउंड की रिवाल्वर 95 हजार की और दूसरी 12 बोर बन्दुक 20 हजार रुपए की है। यादव अब तक दो मामले में दोषी ठहराए जा चुके है। वहीं दो मामले लंबित चल रहे है। आय की बात करे तो चेतन यादव ने वर्ष 2022 -2023 में आयकर रिटर्न में अपनी आय 4 लाख 85 हजार 730 रुपए बताई है। यादव के पास नगदी 12 लाख 30 हजार रुपए सहित दो कार इनोवा 14 लाख की तो वहीं 15 लाख की टाटा सफारी शामिल है। यादव के पास 15 ग्राम सोना,शेयर में निवेश के साथ सम्पत्ति 1 करोड़ 20 लाख 33 हजार रुपए है। इसके साथ साथ कृषि भूमि 1 करोड़ 79 लाख 78 हजार की और व्यवसायिक मालगुडी डे गार्डन,प्लाट और मकान की मौजूदा कीमत करीब 9 करोड़ 7 लाख, हालांकि 1 करोड़ 83 लाख की की देनदारी भी है चेतन यादव की।