top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में फरार होने से पहले पकड़ाई लुटेरी दुल्हन

उज्जैन में फरार होने से पहले पकड़ाई लुटेरी दुल्हन


चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके परिजनों से शादी कराने के नाम पर युवती और उसकी दो महिला मित्रों ने 3.5 लाख रुपए ठग लिए। शादी के दो दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन आधी रात को भागने की तैयारी में थी। लेकिन परिवार वालों को भनक लगते ही उन्होंने लुटेरी दुल्हन और उसकी महिला साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लुटेरी दुल्हन को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।

आगर रोड स्थित गायत्री नगर में रहने वाले 32 वर्षीय युवक की फोटो कॉपी की दुकान है। वो और उसके परिजन लंबे समय से दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान शाजापुर निवासी पुष्पा सोनी नामक महिला के संपर्क में आए। युवक के भाई ने बताया, आरोपी पुष्पा, उसकी साथी बेबी पाटिल निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) ने परिजनों को शादी के लिए सोनाली पाटिल निवासी जलगांव की तस्वीर दिखाई। शादी कराने के नाम पर दूल्हे और उसके परिजनों से पुष्पा और बेबी बाई ने डेढ़ महीने के भीतर अलग-अलग किस्तों में कुल 3.5 लाख रुपए ले लिए।

Leave a reply