28 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेढ़ घंटे उज्जैन में रहेंगे
28 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेढ़ घंटे उज्जैन में रहेंगे। समय तय नहीं हुआ है मगर भाजपा नेताओं के अनुसार वे शाम को आएंगे। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन कर मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से दो क्षेत्र में बंटे उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा है कि रोड शो का रूट गुरुवार को तय कर लिया जाएगा। मालूम हो कि पांच साल पहले भी अमित शाह मध्यप्रदेश का सियासी नक्शा तय करने को उज्जैन में रखी जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने आए थे। तब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संग भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर नानाखेड़ा स्टेडियम में रखी सभा को संबोधित किया था। इस बार वे गृह मंत्री के रूप में उज्जैन आ रहे हैं। वे कुछ दूर सीएम संग रथ पर सवार होकर चले थे।