top header advertisement
Home - उज्जैन << ग्रीन वर्टिकल वॉल का काम शुरू नहीं होने पर दो इंजीनियरों को नोटिस दिए

ग्रीन वर्टिकल वॉल का काम शुरू नहीं होने पर दो इंजीनियरों को नोटिस दिए


वर्क आर्डर के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने तथा निर्धारित समय सीमा में काम नहीं चलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। ग्रीन वर्टिकल वॉल का काम शुरू नहीं होने पर दो इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सभी प्रोजेक्ट की समयसीमा तय की। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इंजीनियरों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि जो भी अफसर जिम्मेदार हैं।

उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जिस इंजीनियर को प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का दायित्व उसी का है। इंजीनियर ठेकेदार के भरोसे कार्य ना छोड़ें, बल्कि स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य करवाएं। शहर के विभिन्न स्थानों पर ग्रीन वर्टिकल वाल निर्माण का वर्क 4 ऑर्डर होने के दो सप्ताह बाद भी कार्य आरंभ नहीं होने पर आयुक्त ने संबंधित इंजीनियर विधुरानी कौरव, गायत्री प्रसाद डेहरिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

नाराज होते हुए निगम आयुक्त ने कहा कि ग्रीन वर्टिकल वाल का छोटा सा किन्तु महत्वपूर्ण कार्य आरंभ नहीं कराया जाना, कार्य के प्रति गंभीर ना होने का प्रमाण है। यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार विभिन्न जोन क्षेत्रों में फुटपाथ निर्माण कार्य की गति अत्यन्त धीमी होने पर भी निगम आयुक्त ने नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि कार्य करने वाले संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाए।

Leave a reply