मुरली मोरवाल के विरोध पर कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। इसमें बड़नगर से राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने टिकट काटते हुए सिटिंग एमएलए मुरली मोरवाल को टिकट दिया है। मुरली अपने टिकट कटने के बाद से ही जमकर प्रदर्शन कर रहे थे।
बुधवार सुबह आई कांग्रेस की लिस्ट में बड़नगर से कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया। इससे पहले 2018 में बीजेपी ने भी यही किया था तब जितेन्द्र पंड्या को टिकट देने के बाद उनकी जगह संजय शर्मा को प्रत्याशी बना दिया था , जिसके बाद बीजेपी को यहाँ हार का सामना करना पड़ा था। अब इस बार कांग्रेस, बीजेपी की राह पर चलते हुए नजर आर रही है।
मुरली मोरवाल को जानिए
बड़नगर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक 60 वर्ष मुरली मोरवाल ने हायर सेकडंरी तक शिक्षा हासिल की है। कृषि और गार्डन उनका मुख्य व्यवसाय है। मोरवाल पंचायत में भी कई पदों पर रहे। उज्जैन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य. पूर्व महामंत्री प्रदेश युवक कांग्रेस. पूर्व ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष. अतिरिक्त अध्यक्ष, म.प्र. प्रजापति समाज. अध्यक्ष, प्रजापति समाज म.प्र., वर्तमान में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। मुरली मोरवाल अपने बेटे के कारण विवादों में रहे। जब उनके बेटे पर कांग्रेस नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।