top header advertisement
Home - उज्जैन << रावण दहन में सियासी रंग, चेतन यादव ने सांसद के पैर छूकर और मोहन यादव के हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद

रावण दहन में सियासी रंग, चेतन यादव ने सांसद के पैर छूकर और मोहन यादव के हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद


दशहरा पर्व पर उज्जैन के दशहरा मैदान पर 101 फ़ीट का रावण का दहन हुआ। स्व लाला अमरनाथ की स्मृति में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। रावण दहन से पहले दशहरा मैदान पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस मोके पर कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी भी रावण दहन कार्यक्रम में पहुंच गए और जब एक दूसरे का आमना सामना हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी से आशीर्वाद ले लिया।रावण दहन कार्यक्रम में सियासी रंग भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव बीजेपी के मोहन यादव उत्तर से बीजेपी के अनिल जैन कालूहेड़ा सहित सांसद अनिल फिरोजिया भी रावण दहन में पहुंचे थे , इस दौरान चेतन यादव ने पहले अणि फिरोजिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया इसके बाद उनका सामना अपने प्रतिद्वंदी मोहन यादव से हुआ तो चेतन उनसे भी हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। बाद में सभी ने ग्रुप फोटो सेशन भी करवाया।

उज्जैन के दशहरे मैदान में बीते 60 वर्षों से लगातार होने वाले आयोजन में इस बार 101 फीट का रावण को भल्लाल देव के स्वरूप में तैयार किया गया था।चुनावी वर्ष में इस बार दशहरा मैदान का यह रावण मतदान करने का भी सन्देश देता हुआ दिखाई दिया। रावण पर सन्देश लगाया गया जिसमें लिखा था कि आप मतदान अवश्य करें। रावण दहन से पहले करीब 20 मिनट तक ग्वालियर के सीताराम एवं अन्य स्थानों के कलाकारों द्वारा रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी रथ पर सवार होकर दशहरा मैदान पहुचें। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे राम जी के तीर से रावण का दहन हुआ। रावण दहन के बाद मौजूद लोग एक दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामना देते हुए नजर आए।

Leave a reply