top header advertisement
Home - उज्जैन << व्यय प्रेक्षकों ने कलेक्टर से चुनाव सम्बन्धी जानकारी लेकर चर्चा की

व्यय प्रेक्षकों ने कलेक्टर से चुनाव सम्बन्धी जानकारी लेकर चर्चा की


उज्जैन 23 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन के अन्तर्गत नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री विनय कुमारआर्य, श्री मोहित निगम एवं श्री अमन मित्तल ने सोमवार 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न में कलेक्टर एवं
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम से भेंटकर चुनाव सम्बन्धी चर्चा की। कलेक्टर ने व्यय प्रेक्षकों को जिले में चुनाव सम्बन्धी की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराया। व्यय प्रेक्षक
श्री विनय कुमार आर्य ने चर्चा के दौरान बताया कि राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों आदि की आमसभाओं एवं रैलियों पर विशेष ध्यान देने के लिये सम्बन्धित आरओ को दिशा-निर्देश दिये जायें। निर्वाचन में छोटी-छोटी बातों पर भी हमें ध्यान देना होगा। रेलवे स्टेशन का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। इस सम्बन्ध में कलेक्टर से औपचारिक चर्चा करते हुए अवगत कराया कि चेकिंग दल रेण्डम चेकिंग होना चाहिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमएस कवचे एवं एडीएम श्री अनुकूल जैन उपस्थित थे।

                                                                                 ...000...

Leave a reply