top header advertisement
Home - उज्जैन << स्वच्छता में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण: निगम आयुक्त* *नगर निगम एवं महिला बाल विकास कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*

स्वच्छता में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण: निगम आयुक्त* *नगर निगम एवं महिला बाल विकास कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*


उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता अभियान अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। इसी क्रम में  17 वां श्रमदान अभियान भूखी माता घाट पर महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं और निगम अमले की उपस्थिति में किया गया, जिसमें नगर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह सहित सभी उपस्थित श्रुमसेवियों ने  श्रमदान करते हुए क्षेत्र की सफ़ाई की। निगम आयुक्त द्वारा उपस्थितों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई।
     इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान सिर्फ नगर निगम तक ही सीमित नहीं है, यह अभियान संपूर्ण शहर वासियों के सहयोग के से प्रत्येक शासकीय विभाग एवं अशासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित किया जाना चाहिए। सभी के सहयोग के साथ यह अभियान सफल होकर उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित हो। इस हेतु स्वच्छता अभियान अंतर्गत  स्वच्छता विषयक  प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट आने वाले विभागों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ताकि अभियान को  सफलता भी मिले और साथ ही अधिकाधिक प्रतियोगी  प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Leave a reply