उज्जैन उत्तर से अनिल जैन और बड़नगर से जितेंद्र पंड्या
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की कल रात मीटिंग के बाद आज मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। उज्जैन जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब सातों विधान सभा सीट पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। उज्जैन उत्तर से एक तरफ़ा नाम आने के बाद विधायक पारस जैन के घर मिठाई कुछ दिन पहले बाटी गई थी लेकिन आज पार्टी ने उनका टिकिट काटकर अनिल जैन कालुहेड़ा को दिया गया है , महिदपुर से मौजूदा तीन बार विधायक रह चुके बहादुर सिंह चौहान और बड़नगर से जितेंद्र पंड्या को टिकट मिला है।
बीजेपी ने शनिवार दोपहर 4 :30 बजे को जारी की लिस्ट में उज्जैन उत्तर से 6 बार के विधायक पारस जैन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह अनिल जैन कालूहेड़ा को टिकट दिया है। बड़नगर में 2018 में बीजेपी ने जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन नामांकन भरने से पहले उनकी जगह संजय शर्मा को प्रत्याशी बना दिया था। जिसके बाद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस फिर बीजेपी ने जितेंद्र पंड्या पर भरोसा जताया है। महिदपुर से लगातार 10 वर्षो से विधायक रहे बहादुर सिंह चौहान पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा कर टिकट दिया है। इनका कुछ समय पहले वीडियो वायरल हुआ था जिसमे इन्होने पार्टी को टिकिट न देने पर धमकी दी थी की पार्टी को नुकसान होगा
बहादुर सिंह चौहान-
56 वर्षीय बहादुर सिंह चौहान ने माधव साइंस कालेज उज्जैन से बीएससी कर ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की, वे कृषि वेतन भत्ता और वेयर हॉउस रेंट का काम करते है। 2003 2008 2013 2018 चार बार चुनाव लड़ चुके चौहान को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। तीन बार विधायक रहे चौहान सोंधिया समाज से आते है और महिदपुर में सोधिया राजपूत की खासी पकड़ है। कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में रहे चौहान फिलहाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष है।
उज्जैन उत्तर-अनिल जैन कालुहेड़ा-
बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष महामंत्री और जिला अध्यक्ष रहे 59 वर्षीय अनिल जैन कालूहेड़ा ने शिक्षा msc केमेस्ट्री में ग्रहण की। मूल रूप से कृषि और व्यापार करने वाले अनिल फ़िलहाल प्रदेश कार्य समिति में प्रदेश सह कोषाअध्यक्ष के पद पर है। वे एबीवीपी में प्रमुख रूप से 1982 से 1994 तक रहे. विद्यार्थी परिषद् में सागर संभाग पूर्ण कालिक रहे। शहर में मिटटी के गणपति बनाने का आंदोलन छेड़ने वाले अनिल जैन कालू हेड़ा की भाजपा में खासी पेठ है।
बड़नगर जितेंद्र सिंह पंड्या -
मीसा बंदी रहे 48 वर्षीय जितेंद्र पंड्या ने पोस्ट ग्रेजुएट तक शिक्षा हासिल की है। कृषि मुख्य आय साधन है। लम्बे समय से आरएसएस से जुड़े रहे पंड्या महामंत्री नगर युवा मोर्चा, पूर्व पार्षद नगर पालिका, सयोंजक विधानसभा कमल वाहिनी, जिला सयोंजक पर्यावारण प्रकोष्ठ, वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी के अध्यक्ष और बीजेपी जिला कार्य समिति का दायित्व उनके पास है।
बीजेपी कांग्रेस
उज्जैन दक्षिण- मोहन यादव चेतन यादव
उज्जैन उत्तर -अनिल जैन कलुहेड़ा माया त्रिवेदी
तराना- ताराचंद गोयल महेश परमार
घट्टिया- सतीश मालवीय रामलाल मालवीय
नागदा से तेज बहादुर सिंह चौहान दिलीप गुर्जर
बड़नगर - जितेंद्र पंड्या राजेंद्र सिंह सोलंकी
महिदपुर -बहादुर सिंह चौहान दिनेश जैन