कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं-शिवराज सिंह
उज्जैन के शमशान में दो दिन पहले कांग्रेस विधायक और कमलनाथ के लिए हुई तंत्र क्रिया की खबर के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा हम जनता को अपने काम बता रहे हैं। कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर वीडियो पोस्ट हुआ है, जिसमें सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ खड़े नजर आ रहे है। इस दौरान उज्जैन में हुई कमलानाथ के लिए हुई तंत्र क्रिया को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि हमने जनता का विश्वास जीता "जनता का विश्वास जीतने की कोशिश होनी चाहिए।
हम जनता को अपने काम बता रहे हैं। कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं। यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। लोकतंत्र जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने किया है, इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। श्मशान घाट में पूजा कराने वालों से क्या भला होगा।
सात्विक तरीके से करो पूजा : सीएम शिवराज ने कहा कि पूजा होती है। हमने भी महाकाल महाराज के दरबार में पूजा की थी। सीएम ने कहा "मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं।