top header advertisement
Home - उज्जैन << वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन ने रुकवाया गरबा

वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन ने रुकवाया गरबा

उज्जैन के सॉलिटेयर होटल में चल रहे गरबे में बुधवार रात बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने यह कहते हुए गरबे का आयोजन रुकवा दिया कि फिल्मी गाने नहीं बजाए जाएं। 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...' गाने को फूहड़ बताते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, एक दिन पहले इसी गरबे पंडाल का एक VIDEO सामने आया था। इसके बाद ही बजरंग दल ने यहां अचानक पहुंचने का प्लान बनाया। आयोजकों ने उनकी समझाईश मान ली, इसके बाद गरबा फिर शुरू हुआ।

शहर में चिंतामन रोड स्थित सॉलिटेयर होटल में 'डांडिया वाइब्स' के नाम से तीन दिन के लिए गरबे का आयोजन हो रहा है। आयोजन मुहूर्त इवेंट की ओर से कराया जा रहा है। एंटी फीस 350 रु. से 1500 रु. तक है।

VIDEO में बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरकते दिखे थे लोग
गरबे का मंगलवार रात का VIDEO सामने आया था। 'बस आज की रात है, कल से बड़े सियापे हैं...', 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...' गानों पर थिरकते दिखे। इसी बात से बजरंग दल में नाराजगी है।

उन्होंने आयोजकों को चेतावनी दी कि आप पार्टी करें, हमें कोई लेना - देना नहीं। लेकिन, माता की आराधना के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ता अंकित चौबे ने कहा कि माता की आराधना के नाम पर 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...' जैसे फूहड़ गानों पर गरबा सहन नहीं किया जाएगा। हमने आयोजकों और डीजे वालों को समझाई दी। उन्होंने बात मान ली है।

छेड़छाड़ के आरोप में गैर हिंदू युवक की पिटाई
दशहरा मैदान में चल रहे गरबे में हिंदूवादी नेताओं ने एक गैर हिंदू युवक को पकड़कर पीट दिया। यहां हिंदू जागरण मंच (उज्जैन महानगर) रिदम गरबे का आयोजन करा रहा है। आरोप है कि युवक गरबे में आई युवतियों को इशारा कर छेड़खानी कर रहा था। उसे पुलस के हवाले कर दिया गया।उज्जैन के सॉलिटेयर होटल में चल रहे गरबे में बुधवार रात बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने यह कहते हुए गरबे का आयोजन रुकवा दिया कि फिल्मी गाने नहीं बजाए जाएं। 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...' गाने को फूहड़ बताते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, एक दिन पहले इसी गरबे पंडाल का एक VIDEO सामने आया था। इसके बाद ही बजरंग दल ने यहां अचानक पहुंचने का प्लान बनाया। आयोजकों ने उनकी समझाईश मान ली, इसके बाद गरबा फिर शुरू हुआ।

शहर में चिंतामन रोड स्थित सॉलिटेयर होटल में 'डांडिया वाइब्स' के नाम से तीन दिन के लिए गरबे का आयोजन हो रहा है। आयोजन मुहूर्त इवेंट की ओर से कराया जा रहा है। एंटी फीस 350 रु. से 1500 रु. तक है।

VIDEO में बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरकते दिखे थे लोग
गरबे का मंगलवार रात का VIDEO सामने आया था। 'बस आज की रात है, कल से बड़े सियापे हैं...', 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...' गानों पर थिरकते दिखे। इसी बात से बजरंग दल में नाराजगी है।

उन्होंने आयोजकों को चेतावनी दी कि आप पार्टी करें, हमें कोई लेना - देना नहीं। लेकिन, माता की आराधना के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ता अंकित चौबे ने कहा कि माता की आराधना के नाम पर 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...' जैसे फूहड़ गानों पर गरबा सहन नहीं किया जाएगा। हमने आयोजकों और डीजे वालों को समझाई दी। उन्होंने बात मान ली है।

छेड़छाड़ के आरोप में गैर हिंदू युवक की पिटाई
दशहरा मैदान में चल रहे गरबे में हिंदूवादी नेताओं ने एक गैर हिंदू युवक को पकड़कर पीट दिया। यहां हिंदू जागरण मंच (उज्जैन महानगर) रिदम गरबे का आयोजन करा रहा है। आरोप है कि युवक गरबे में आई युवतियों को इशारा कर छेड़खानी कर रहा था। उसे पुलस के हवाले कर दिया गया।

Leave a reply