top header advertisement
Home - उज्जैन << आंवला फलबहार पौधों की नीलामी हेतु सीलबन्द निविदाएं आमंत्रित

आंवला फलबहार पौधों की नीलामी हेतु सीलबन्द निविदाएं आमंत्रित


उज्जैन 18 अक्टूबर। उप संचालक उद्यानिकी श्री पीएस कनेल द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 2023-24 में शासकीय उद्यान कोठी नर्सरी पर उपलब्ध आवंला फलबहार पौधे जिनकी संख्या 13 नग है, की नीलामी हेतु सीलबन्द निविदाएं 9 नवम्बर 2023 को दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय उप संचालक उद्यानिकी में आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे खोली जायेंगी। धरोहर राशि आंवला फलबहार की रुपये पांच हजार डीडी (चेक स्वीकार नहीं) के रूप में निविदा के साथ प्रस्तुत करना होगी, तभी निविदा मान्य की जायेगी।

इसी प्रकार शासकीय मॉडल नर्सरी बड़ी कोठी पर उपलब्ध आवंला फलबहार पौधे जिनकी संख्या 40 नग है, की नीलामी हेतु सीलबन्द निविदाएं 9 नवम्बर 2023 को दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय उप संचालक उद्यानिकी में आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे खोली जायेंगी। धरोहर राशि आंवला फलबहार की रुपये 15 हजार डीडी (चेक स्वीकार नहीं) के रूप में निविदा के साथ प्रस्तुत करना होगी, तभी निविदा मान्य की जायेगी।

नीलामी की शर्तें और अन्य जानकारी तथा पौधों का अवलोकन उपरोक्त रोपणी पर आकर कार्यालयीन समय में अवकाश का दिन छोड़कर किया जा सकता है।

Leave a reply