top header advertisement
Home - उज्जैन << पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल का रिजर्व स्टॉक सुरक्षित रखा जाये

पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल का रिजर्व स्टॉक सुरक्षित रखा जाये


उज्जैन 18 अक्टूबर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने विधानसभा
निर्वाचन-2023 के संचालन और शान्ति व्यवस्था हेतु जिले में संचालित समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों
को आदेश दिये हैं कि वे अपने पेट्रोल पम्प पर निर्वाचन अवधि समाप्त होने तक चार हजार लीटर
डीजल और दो हजार लीटर पेट्रोल का पम्पेबल रिजर्व स्टॉक सुनिश्चित रखेंगे। पम्प पर रिजर्व स्टॉक
होने पर डीजल/पेट्रोल का प्रदाय जिला आपूर्ति नियंत्रक/सम्बन्धित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी
राजस्व/सहायक/कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी के आदेश से ही विक्रय किया जा सकेगा। आदेश का
उल्लंघन किये जाने पर पम्प संचालक के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a reply