किसान सरसों की फसल लगायें
उज्जैन 14 अक्टूबर। रबी मौसम में सरसों फसल का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने के लिये कृषि
विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सरसों की फसल किसानों के लिये लाभप्रद है। इस फसल
में कम सिंचाई एवं दूसरी फसलों की अपेक्षा लागत कम है। संरक्षित तकनीक के अन्तर्गत फसल चक्र
अपनाना, सूक्ष्म सिंचाई, जरूरत के अनुसार भूमि समतलीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा
आदि प्रक्रिया शामिल है। इन सभी तकनीक के उपयोग से वातावरण में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण
के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा के लिये भी संरक्षित खेती किसानों को अपनाना चाहिये। उन्नत किस्मों के
चुनाव में किसान जवाहर सरसों 123 तथा राज विजय सरसों, नवगोल्ड, एनआरसी, एचबी 101,
आशीर्वाद, माया, पूसा, जय किसान आदि सरसों की उन्नतशील किस्मों को लगाकर अधिक उत्पादन
प्राप्त कर सकते हैं। इसकी बोवाई बरानी क्षेत्रों में 15 अक्टूबर तक और सिंचित क्षेत्रों में 30 अक्टूबर
तक कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा दी गई।