बार एसोसिएशन व व्यायामशाला के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्री जोशी की 9वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित
उज्जैन। उज्जैन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था अच्युतानंद प्रासादिक व्यायामशाला उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्री गुरूप्रसाद जोशी की 9वीं पुण्यतिथि ‘‘स्मृति दिवस’’ के रूप में संस्था कार्यालय अप्राजी व्यायामशाला भागसीपुरा उज्जैन पर मनाई गई।
संस्था के विनोद चौरसिया के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के कार्याध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री व वरिष्ठ शिक्षक यशवंत गुमास्ते ने स्व.श्री जोशी के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सुश्री अलका भारद्वाज, सुश्री आशा दीदी, प्रशिक्षक महेन्द्र जैन, गजेन्द्र मेहता, मनीष पंवार आदि उपस्थित थे।
संस्था पदाधिकारियों, सदस्यों ने स्व.श्री जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों का स्मरण किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद चौरसिया ने किया व आभार संस्था सचिव अजय विपट ने माना।