आंवला फलबहार पौधों की नीलामी हेतु सीलबन्द निविदाएं आमंत्रित
उज्जैन 12 अक्टूबर। उप संचालक उद्यानिकी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 2023-24 हेतु
शासकीय मॉडल नर्सरी बड़ी पर आंवला फलबहार पौधे संख्या 40 नग की नीलामी हेतु सीलबन्द
निविदाएं आगामी 16 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय उप संचालक उद्यानिकी में
आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे व्यापारियों के समक्ष खोली जायेंगी।
धरोहर राशि आंवला फलबहार रुपये 15 हजार डीडी के रूप में निविदा के साथ प्रस्तुत करना
होगा, तभी निविदा मान्य होगी। नीलामी शर्तें और अन्य जानकारी तथा पौधों का अवलोकन रोपणी
पर आकर कार्यालयीन समय में अवकाश का दिन छोड़कर किया जा सकता है।