top header advertisement
Home - उज्जैन << दुष्कर्म पीड़िता उज्जैन कोर्ट में बयान देने पहुंची

दुष्कर्म पीड़िता उज्जैन कोर्ट में बयान देने पहुंची


उज्जैन में 25 सितम्बर को हुए सनसनीखेज दुष्कर्म काण्ड में नाबालिग को उपचार के बाद बुधवार को उज्जैन लाया गया। यहाँ पर मासूम बालिका को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बालिका गृह में बयान के लिए पेश किया। जहां बयान के बाद पीड़िता को सतना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

महाकाल थाना क्षेत्र के बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के समीप 15 वर्षीय बालिका घायल अवस्था में आश्रम संचालक को मिली थी। बालिका के कपड़े खून से सने थे। लड़की ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना को बताया था। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ खून अधिक बह जाने की वजह से बच्ची को इंदौर रेफर कर दिया था। इंदौर अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की थी। इसके बाद 26 सितम्बर को पीड़िता का एक वीडियो वायरल होने के बाद देश भर घटना को लेकर हंगामा मच गया था।

दुष्कर्म की घटना के 16 दिन उपचार होने के बाद पीड़िता अपने दादा के साथ उज्जैन पहुंची यहाँ सबसे पहले उसे कोर्ट में पेश कर धारा 164 में उसके बयान दर्ज कराये गए। इसके बाद उसे लालपुर स्थित बालिका गृह में पेश किया गया। यहाँ पर पीड़िता का बयान दर्ज कर बच्ची को सतना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सतना पुलिस ले गई अपने साथ -

बच्ची को इंदौर से सतना पुलिस मंगलवार को उज्जैन लेकर पहुंची। पीड़िता के दुष्कर्म से पहले ही सतना में धारा 363 में मामला दर्ज होने के चलते उसे नाबालिग होने पर बालिका गृह में पेश किया गया।यहाँ पर सतना पुलिस ने उसके दादा के साथ उसको लेकर आई करीब एक घंटे तक चले बयान के बाद बच्ची को सतना पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहाँ से पुलिस उसे देवास होते हुए सतना के लिए रवाना हो गई।

Leave a reply