2 से 3 साल में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, डॉक्टर्स व स्टाफ सीमित होने से सेवाओं पर पड़ रहा असर
उज्जैन- सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही हैं। लेकिन संभाग का सबसे बड़ा जिला अस्पताल में 2 से 3 साल में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बावजूद न तो डॉक्टर्स की बढ़ोतरी की गई। और न ही जिला अस्पताल के स्टाफ में कोई बढ़ोतरी की गई। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ना और स्टाफ की संख्या घटने से जिला चिकित्सा की सेवाओं पर काफी असर पड़ा हैं।