जिले में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना हैं, दिन में 1 डिग्री के लगभग कम हुआ पारा
उज्जैन- उज्जैन शहर में मौसम लगातार शुष्क होता जा रहा हैं। मौसम शुष्क होने से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा हैं। वर्तमान परिस्थिति में मौसम दिन के अलावा रात में भी तापमान सामान्य औसत से अधिक चल रहा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार शहर सहित संपूर्ण जिले में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना हैं।