एक साल का हुआ महाकाल लोक साढ़े 7 करोड़ श्रद्धालु, 129 करोड़ का दान
आज 11 अक्टूबर 2023 है। यानी महाकाल लोक के लोकार्पण को एक वर्ष हो गया। इन 365 दिनों में उज्जैनवासियों ने मेजबानी की अनूठी परंपरा कायम की, जब होटलें कम पड़ी तो होम स्टे के रूप में श्रद्धालुओं को घरों में ठहराया। इस एक साल में फिल्में हो या फिर क्रिकेट व बैडमिंटन के अहम मुकाबले फिल्म रिलीज होने और मैदान में उतरने से पहले महाकाल का आशीर्वाद लिया। यही नहीं, महाकाल लोक बनने के बाद एक साल में साढ़े सात करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं दान का आंकड़ा 129 करोड़ तक पहुंच गया।
"
महाकाल लोक बनने के बाद करीब 400
सेलिब्रिटी पहुंची, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं तो अभिनेता, उद्योगपति और सेना के बड़े अफसर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, उद्योगपति अनिल अंबानी सहित कई हस्तियां तो महाकाल का आशीर्वाद लेने आई ही आम श्रद्धालुओं की संख्या में भी औसतन पांच से छह गुना तक इजाफा हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ के तुलनात्मक आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो देश में महाकालेश्वर मंदिर नंबर वन पर है। 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इसके बाद से हर दिन यहां श्रद्धालुओं की संख्या में 20 से 25 फीसदी तक का इजाफा हो गया। नववर्ष श्रावण सवारी, महाशिवरात्रि, नागपंचमी जैसे विशेष अवसरों पर तो अफसरों के लिए भीड़ प्रबंधन करना चुनौतीभरा रहा।
लोकार्पण के पहले और बाद में आया यह अंतर ...
:
श्रद्धालु पहले सामान्य दिनों में औसतन 20 से 30 हजार श्रद्धालु आते थे, अब 1.25 से बढ़कर 1.50 लाख श्रद्धालु रहे त्योहारों पर 2 लाख से ज्यादा। एक साल में कुल साढ़े सात करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
:
दान राशि एक सितंबर 2021 से 15 सितंबर 22 तक 53 करोड़ 30 लाख 43 हजार 491 रुपए आए। 1 सितंबर 22 से 12 सितंबर 23 तक में 1 अरब 29 करोड़ 44 लाख 16 हजार 849 रुपए आए।
लड्डु प्रसादी ले गए पहले 1 सितंबर 21 से 15 सितंबर 22 तक में 27 करोड़ 25 लाख 2 हजार 70 रुपए। अब 1 सितंबर 22 से 12 सितंबर 23 तक में 51 करोड़ 28 लाख 97 हजार 793 रुपए।
बाबा का आशीर्वाद लेने एक वर्ष में आईं ये प्रमुख हस्तियां
29 नवंबर 22 भारत जोड़ो यात्रा के तहत उज्जैन पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दंडवत प्रणाम कर महाकाल का आशीर्वाद लिया था।
23 जनवरी 23 इंडियन क्रिकेटर्स सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर भस्म आरती में आए। 4-5 मार्च 23 भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन किए। 24 जून 23 बॉलीवुड एक्टर्स सारा अली खान व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दर्शन किए।
2-3 सितंबर 23 : आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास और चीफ ऑफ डिफेंस अनिल चौहान ने परिवार के साथ दर्शन किए। भस्म आरती में थल सेना के कमांडर आरपी कलिता और डीआरडीओ की वैज्ञानिक एवं महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक शामिल हुई। भारतीय थल सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलित ने भी दर्शन किए। 9 सितंबर 23 : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी व भांजी सिमर के साथ महाकाल दर्शन किए। अक्षय ने उज्जैन में ही केक काटकर अपना
जन्मदिन मनाया। इसी दिन क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल थे। बैड मिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी भोग आरती में शामिल होकर बाबा के दर्शन किए थे। 13 सितंबर 23 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 7 अक्टूबर 23 : उद्योगपति अनिल अंबानी ने पत्नी टीना अंबानी के साथ दर्शन किए। ये बेटे अनमोल व बहू कुशा के साथ आए थे। साथ ही द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी दर्शन किए।